A child can ask questions that a wise man cannot answer.
~ Erma Bombeck



अध्यक्ष
क्षेत्रवासियों मैं अपनी मन की बात को आप तक पहुँचाने की कोशिश कर रहा हूँ कि विद्या ऐसा धन है कि न इसे कोई चुरा सकता है और न कोई बाट सकता है इसलिए विद्या सबसे बड़ा धन है अगर घर में लोग शिक्षित हैं तो वह समाज अलग दिखाई देता है|
समस्त क्षेत्र वासियों से निवेदन है की इस पिछड़े हुये क्षेत्र को शिक्षा के माध्यम से बदला जा सकता है केवल जागरूकता की आवश्यकता है मेरी सोच यही थी कि शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र का विकास होगा इसलिए जगदेव सेवा संस्थान की स्थापना की और जगदेव इण्टर कॉलेज की स्थापना हुई |
क्षेत्र के विकास से ही देश का विकास निहित है |
प्रबंधक
प्रिय विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण, जगदेव इण्टर कॉलेज कड़जहवा में आपका हार्दिक स्वागत है। शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है — यह एक ऐसी यात्रा है जो बच्चों को एक जिम्मेदार, संवेदनशील और सफल इंसान बनाती है। हमारा विद्यालय इसी विश्वास के साथ प्रत्येक छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है |
हम न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता पर बल देते हैं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और रचनात्मकता को भी समान महत्व देते हैं। हमारे योग्य एवं समर्पित शिक्षकगण प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने का कार्य करते हैं |
मेरा विश्वास है कि विद्यालय, परिवार और समाज के संयुक्त प्रयास से हम अपने बच्चों का एक उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। आप सभी के सहयोग और विश्वास के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ |
प्रधानाचार्य
विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला है। मेरा मानना है कि यहाँ आने वाला प्रत्येक छात्र एक बीज की तरह है, जिसे सही मार्गदर्शन, अनुशासन और अवसर देकर एक सशक्त, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाया जा सकता है। अपनी बात को स्पष्ट, रोचक और आसान भाषा में छात्रों तक पहुँचाने की कला सफल शिक्षक की सबसे बड़ी पहचान होती है।
एक अच्छे शिक्षक का कर्तव्य होता है बिना क्रोध किये छात्रों की समस्याओं और उनकी पृष्ठभूमि को समझ कर मदद करना चाहिए क्योंकि सभी छात्रों की सीखने की क्षमता अलग अलग होती है।
विद्यालय ज्ञान का मंदिर है जहाँ अनुशासन, सहयोग और संस्कार सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं।
आपका आज का कठिन परिश्रम कल के सुनहरे भविष्य की नींव है।

